जनता दर्शन का लाइव मॉनिटरिंग शुरु-देखें जिला अधिकारी महाराजगंज का अभिनव पहल , https://youtu.be/X96YfJfVJIE

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज-उत्तर प्रदेश -जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक अभिनव पहल के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य न केवल जनता दर्शन को नियमित एवं व्यवस्थित बनाना है, बल्कि इसकी गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार लाना है।

जिलाधिकारी  द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एक निर्धारित लिंक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाता है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जाती है। जिलाधिकारी महोदय मौके पर ही प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके।

इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के जनता दर्शन की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के जनता दर्शन की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है।

यह समन्वित मॉनिटरिंग प्रणाली प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता को सुदृढ़ कर रही है। साथ ही, इससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनता दर्शन को पूर्ण गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करते हुए प्रत्येक प्राप्त प्रकरण का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने यह पहल प्रदेश सरकार की सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने और आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें