सीडीओ महराजगंज की अध्यक्षता में योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक -पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर कड़ी फटकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के संदर्भ में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ लक्ष्य के अनुरूप सूर्यघर लगवाना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने सैम और मैम बच्चों के पोषण में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक मे सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद, जिला विकास अधिकारी बी. एन. कन्नौजिया, डीएसटीओ  निरंकार एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी  प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए  ऋद्धि पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें