रसोई गैस की किल्लत अधिवक्ताओ के लिए भी-तहसील में मिले गैस-नागेन्द्र शुक्ल ने दिया आंदोलन के चेतावनी का ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिवक्ताओं के लिए तहसील में गैस बांटने को लेकर ज्ञापन-गैस के किल्लत से परेशान अधिवक्ता एजेंसी पर आंदोलन करेंगे नागेंद्र शुक्ला 

महराजगंज।नौतनवा तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट मंत्री दयानंद यादव कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा की नेतृत्व में कई दर्जन अधिवक्ताओं ने इंण्डेन गैस एजेंसी के प्रबंधक के नाम ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को दिया गया बताया जाता है कि विगत कई वर्ष पहले तहसील परिसर के अधिवक्ताओं केलिए गैस उपलब्ध कराने के लिए गैस एजेंसी द्वारा तहसील में गैस लाकर वितरित किया जाता था परंतु बीते कुछ वर्षों से प्रक्रिया बंद हो गया था।

इन दोनों अमेरिका ईरान युद्ध के दौरान गैस की कील्लत को देखते हुए अधिवक्ताओं ने एक बैठक कर संघ के माध्यम से इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक के नाम एक पत्र तहसीलदार नौतनवा को देखकर अवगत कराया गया कि तत्काल तहसील परिसर में सभी अधिवक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए अन्यथा अधिवक्ता संघ गैस एजेंसी पर ही आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों के नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि गैस एजेंसी की प्रबंधक समय से अधिवक्ताओं को गैस उपलब्ध नहीं कराया तो गैस एजेंसी पर ही आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभूति यादव तरुण श्रीवास्तव राजन प्रजापति बुद्धेश प्रसाद अर्जुन प्रसाद वीरेंद्र पांडेय रमेश यादव राजीव सिंह दुर्गेश तिवारी सुनील गौड़ बृजेश कुमार प्रभाकर विश्वकर्मा राजेश चौधरी अनिल कुमार शर्मा राम मयूर यादव जगनारायण विश्वकर्मा मुकेश तिवारी भूपेंद्र प्रजापति प्रमोद कुमारसहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित होकर ज्ञापन दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें