16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को साउथ कोरिया के द्वारा जारी ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रमाण पत्र डीएम ने दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज ।जिला अधिकारी  के द्वारा जनपद महराजगंज के 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को वर्ड ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन साउथ कोरिया के द्वारा जारी ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अथक मेहनत और अपने कौशल के द्वारा ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रमाण पत्र प्राप्त किया जिसके लिए आज जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया है।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित सांची अग्रवाल, नैवेद् य, दीपांश सोनी, आयुष केशरी, ममता कुमारी, अरशद अली, प्रिया, अंकित, अमन चौधरी, ज्योतिर्मय रूद्रमा गुप्ता, जोया अफरोज, अश्वनी सिंह, वीरेन्द्र भारती ने ब्लैक बेल्ट फस्ट डान और आकाश चौधरी, रियाज अली, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी को ब्लैक बेल्ट सैकेंड डॉन रहे।

अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं और आगामी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं।इस अवसर पर प्रशिक्षक राहुल राय, उत्सव शर्मा दयानंद त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें