पहले जनपद में शांतिपूर्ण तरीके जनपद में होली संपन्न कराया- फीर डीजे धुन पर सुरक्षा कर्मी थीरकते हुए होली के रंग में डूबे-देखिए महराजगंज में पुलिसिया होली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा के बाद उल्लास पुरंदरपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने मनाया ‘पुलिस की होली’ का पर्व महराजगंज (पुरंदरपुर) एक ओर जहाँ पूरा देश रंगों के त्योहार होली के जश्न में डूबा था,वहीं महराजगंज जनपद की पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी थी।

इसी कर्तव्यनिष्ठा के बाद, गुरुवार को पुरंदरपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने अपनी पारंपरिक ‘पुलिस की होली’ हर्षोल्लास के साथ मनाई।

कर्तव्य के बाद खुशियों का रंग:-होली के मुख्य दिन (04 मार्च) थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद, अगले दिन पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त होने का अवसर मिला। थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जवानों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और त्योहार की बधाई दी।

डीजे की धुन पर थिरके खाकी के हाथ:-थाना परिसर का माहौल उस समय और भी रंगीन हो गया जब देशभक्ति और होली के गीतों पर पुलिसकर्मी झूम उठे। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जवानों ने जमकर नृत्य किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से न केवल जवानों का मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि पुलिस बल के भीतर टीम वर्क और भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ त्योहार:-पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि, क्षेत्र के ग्राम बोकवा में एक छिटपुट हिंसक घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला।

पुलिस की होली’ के दौरान सभी ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और भविष्य में भी जनता की सेवा और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें