मनरेगा साइन बोर्ड पर अलाव जलाकर विकास कार्य मिटाने का आरोप-महिला प्रधान ने दिया स्थानीय थाना पर..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज! जनपद के एक में साइन बोर्ड पर अलाव जलाने का मामला प्रकाश में आने के बाद महिला प्रधान ने शिकायत पत्र पुलिस में देकर कार्रवाई की मांग करी है ।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुर महिला प्रधान मेटूला देवी ने स्थानीय थाना पुरंदरपुर को शिकायत पत्र दिया है। जिसमें लिखा है कि मनरेगा योजना से ग्राम पंचायत में इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण हुआ है ।

शासन के निर्देशानुसार मनरेगा योजना से होने वाले विकास कार्य की लंबाई व लागत मजदूरी की पार्दर्शिता दिखाने के लिए साइन बोर्ड बनाकर दिखाई जाती है ।जिस पर वर्ष व कार्य महात्मागांधी का प्रतिमा भी लगा रहता है ।जिसपर सरकारी बजट कटौती होता है

मंगलवार को गांव के ही एक व्यक्ति के साइन बोर्ड पर ही अलाव जलाया जाने लगा । महिला प्रधान ने यह भी लिखा है कि जब जानकारी हुआ तो मना करने पर विवाद करने के आरोपी तैयार हो गया।

इस संबध में देखें प्रभारी निरीक्षक ने क्या कहा:-पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज राय का कहना है कि शिकायत पत्र मिला है ।जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें