लक्ष्मीपुर क्षेत्र के विकास मंच को लेकर विधायक नौतनवा,डीआरएम कार्यालय लखनऊ पहुंचे-दिया मांग पत्र-जानिए ट्राम वे परियोजना को लेकर किया वार्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के विकास मंच को लेकर विधायक नौतनवा,डीआरएम कार्यालय लखनऊ पहुंचे-दिया मांगपत्र -जानिए ट्राम वे परियोजना को लेकर किया वार्ता

लखनऊ/महराजगंज -एशिया महाद्वीप का प्रथम ट्राम वे परियोजना अंग्रेजो ने यूपी के महराजगंज में स्थापित किया था । जिससे महराजगंज के लक्ष्मीपुर एकमा बाजार का नाम विदेश तक था ! यह परियोजना कांग्रेस सरकार में बंद हो गया था। परियोजना को लक्ष्मीपुर में ही संरक्षित हो जिस पर विधायक नौतनवा ने स्थानीय लोगों के साथ मांगपत्र देने के साथ ही वार्ता किया।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के विकास मंच के प्रतिनिधि को साथ में लेकर पहुंचे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी -एशिया महाद्वीप का ट्राम वे परियोजना से लक्ष्मीपुर क्षेत्र का विकास व लोगों का रोजी रोटी चल रहा था। परियोजना बंद हो जाने के बाद कोई जनप्रतिनिधि ने पहल नहीं किया था। बसपा सरकार में ट्राम वे का एक इंजन चला गया था । लेकिन स्थानीय विरोध के बाद इंजन सहित कुछ पार्ट पड़ा हुआ है ।

तभी स्थानीय लोगों के द्वारा मांग किया जाता रहा है कि ट्राम वे परियोजना के इंजन सहित अन्य पार्ट को मिलाकर लक्ष्मीपुर एकमा बाजार में म्यूजियम पार्क बनाया जाए । जिससे लक्ष्मीपुर एकमा बाजार का पुनः विकास हो ।

इधर लखनऊ के रेलवे विभाग के अधिकारी लक्ष्मीपुर एकमा बाजार पहुंच गए दूसरा ट्राम वे परियोजना का इंजन लेकर लखनऊ जाने के लिए जिसे लखनऊ के म्युजिअम पार्क में संरक्षित किया जाए ।पता चलते ही लक्ष्मीपुर एकमा बाजार के विकास मंच सहित स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।

शुक्रवार को दिन में क्षेत्र के विकास मंच का प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक चंद्र मिश्र ,घरभरन मद्धेशिया, महासचिव दुर्गादत्त शुक्ला आदि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी से मिले । विधायक त्रिपाठी ने क्षेत्र के विकास को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधि मंडल को साथ में लेकर डीआरएम लखनऊ के कार्यालय पर पहुंचे।

विधायक नौतनवा ने ट्राम वे के परियोजना को लक्ष्मीपुर एकमा बाजार में ही संरक्षित करने के लिए वार्ता किया।

हालांकि डीआरएम ने आश्वासन दिया है।विधायक ने विकास मंच को भरोसा दिया है कि नौतनवा विधानसभा के विकास के लिए कृत संकल्पित हु। परियोजना से म्यूजियम पार्क बनाकर लक्ष्मीपुर एकमा बाजार का विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें