महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में नियुक्त उपचारिका का स्थानांतरण सीएमओ महराजगंज ने कर दिया है ।लेकिन तीन दिन बीत गया नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया है ।जिसे लेकर काफी चर्चा बना है कि स्थानांतरण के बाद नवीन तैनाती स्थल पर अभी तक ज्वाइन क्यों नही?
16फरवरी को स्थानांतरण का आदेश सीएमओ ने दिया- मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज के कार्यालय पत्रांक-स्था./चि,/अ./2026 आदेश दिया एतद्द्वारा तत्कालिक प्रभाव से सीएचसी लक्ष्मीपुर (एफ आर यू) के संचालन हेतु राजकीय कार्यों के दृष्टिगत,कारण संख्या 05 में अंकित नवीन तैनाती स्थल पर स्थानांतरण किया जाता है।
आदेश में यह भी लिखा है -संबधित चिकित्सक एवं कर्मियों को निर्देशित किया जाता है कि नवीन स्थल पर संबंधित अधिक्षक के समक्ष योगदान प्रस्तुत करते हुए उनके निर्देशानुसार राजकीय कार्यों संपादित करना सुनिश्चित करें।
तीन दिन बीता नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया उपचारिका नफीशा खातून-सीएमओ महराजगंज के द्वारा स्थानांतरण का आदेश दिए हुए तीन दिन बीत गया।लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा में कार्यरत नफीशा खातून नवीन तैनाती स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में ज्वाइन नहीं किया।
सीएचसी प्रभारी डाक्टर एमपी सोनकर बोले इस संबध में –सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा से जब इस संबध में जानकारी किया गया तो बताया की अभी जिला मुख्यालय पर बैठक है।लेकिन अभी रिलीव नहीं किया गया है
इस संबध सीएमओ महराजगंज बोले -सीएमओ महराजगंज का कहना है कि स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेंदा में उपचारिका नफीशा खातून का स्थानांतरण सीएचसी लक्ष्मीपुर के लिए हुआ है।नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश जारी है ।वह लक्ष्मीपुर में हर हाल ज्वाइन करेगी ।









