सिद्धार्थनगर के स्वर्ण व्यवसाई युवक महराजगंज ससुराल में रह रहा था पत्नी के साथ-ससुराल से खाना के बाद गया सोने,सड़क के किनारे मिला शव-सनसनी मचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज: नौतनवा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद,परिजनों में मचा कोहराम, निष्पक्ष जांच एवं खुलासे की मांग

नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में डूडी नदी के पास एक निर्माणधीन मिल के आगे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक की पहचान अजय वर्मा के रूप मे हुई जो अपने ससुराल अड्डा बाजार के बेलभार मे रहता था।

संवाददाता अनुसार नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार के डूडी नदी के बगल में एक मिल के आगे आज सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देख शोर मचाया बगल में युवक का बाइक भी गिरा पड़ा था,मौके पर लोगों की भारी जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की पहचान अजय वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी थाना मोहना जिला सिद्धर्थनगर के रूप में हुई।सूचना पर मौके पर पहुँचे परिजनो में कोहराम मच गया।

मृतक युवक अपने ससुराल अड्डा बाजार में परिवार के साथ विगत कई सालों से रह रहा था।युवक के ससुर नागेश्वर वर्मा ने बताया कि उनके दमाद शाम को घर से खाना खाकर दूसरे घर पर सोने के लिए निकले,सुबह उनको सूचना मिली की उनका शव डूडी नदी के पास मिला है। उन्होंने किसी के उपर कोई शक जाहिर नहीं किया है लेकिन उन्होंने घटना का प्रशासन से निष्पक्ष खुलासे की मांग किया है।

मृतक के पत्नी का रो -रोकर बुरा हाल-
मृतक अजय वर्मा की शादी अड्डा बाजार के बेलभार निवासी नागेश्वर वर्मा की पुत्री संध्या वर्मा के साथ हुई थी, जिनसे दो बच्चे भी है। पिछले लगभग 15 सालों से अजय वर्मा अपने ससुराल में रहकर जीवन यापन करते थे।घटना के बाद पत्नी संध्या का रो रोकर बुरा हाल है। वो बेसुध हो जा रही।

घटनास्थल से लगभग 10 मीटर की दूरी पर उनका पल्शर बाइक गिरी पड़ी थी। पुलिस मामले में कई एंगल से शुरुआती जाँच पड़ताल में जुट गई है। परिजनो से पूछताछ व अगल बगल के CCTV कैमरों को भी पुलिस जांच रही। SO पुरुषोत्तम राव ने बताया की पोस्टमार्टेम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।

*मौके पर पहुँचे अधिकारी*
शव की सूचना मिलने पर नौतनवा CO अंकुर गौतम, SO पुरुषोत्तम राव, फॉरेंसिक टीम एवम पुलिस के लोग घटनास्थल पर पहुँच जांच पड़ताल किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें