आदित्य चौरसिया हत्याकांड!शादी की साल गिरह पर मौत का दावत -नाबालिक प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार-यूपी महराजगंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी महराजगंज।फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर निवासी प्रयाग के 19 वर्षीय पुत्र आदित्य चौरसिया की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

प्रेम प्रसंग के चलते रची गई इस हत्या की साजिश में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि इस प्रकरण से जुड़े एक दर्जन से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

थाना फरेंदा के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय ने बताया कि मामले में नाबालिग प्रेमिका,उसका पिता मथुरा गुप्ता तथा प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।प्रदीप गुप्ता वही युवक है,जो 2 फरवरी की शाम आदित्य को एक कार्यक्रम में ले जाने की बात कहकर घर से अपने साथ ले गया था। इसके बाद आदित्य घर वापस नहीं लौटा।

3 फरवरी को परिजनों ने आदित्य की काफी खोजबीन की,लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए 4 फरवरी को पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें