रूद्रपुर पुलिस सूचना पर पहुंची क्षतिग्रस्त वाहन देखने-वाहन में मिला एक सौ दस बोतल अवैध अंग्रेजी शराब-Breaking news

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया-अर्जुन यादव की रिर्पोट। थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत जगदीश एकेडमी पिड़रा के पास रोड़ के किनारे खाईं में एक चारपहिया वाहन DL 4 CAP 8465 गिरकर क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर थाना रुद्रपुर के उ0नि0 कृष्णाकान्त, का0 मनोज यादव, का0 पवन यादव, म0का0 कंचन यादव व म0का0 रीता यादव द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा।

रोड़ के किनारे खाईं में पड़ी क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन में रायल स्टैग व रायल ग्रीन की बोतले टूटी-फूटी हुई थीं व उनके तरल पदार्थ गाड़ी में बिखरे हुए थे ।तथा कुछ शराब की बोतलें सुरक्षित पड़ी हुई थीं। मौके पर पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित बोतलों में 40 बोतल रायल स्टैग प्रीमियम विस्की 750 एमएल व 70 बोतल रायल ग्रीन क्लासिक ब्लैन्डेड विस्की (हरियाणा निर्मित) को बरामद किया ।

क्षतिग्रस्त कब्जा पुलिस में लेकर अज्ञात वाहन चालक/ स्वामी के विरुद्ध थाना रुद्रपुर पर मु0अ0सं0 43/2026 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

डीएम महराजगंज ने कार्यदाई संस्थाओं के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा किया-सहायक अभियंता यूपीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें