डीएम महराजगंज ने कार्यदाई संस्थाओं के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा किया-सहायक अभियंता यूपीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज ।जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदाई संस्थाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और कहा जो परियोजनाएं तकनीकी वजहों से विलंबित हैं उनमें कार्यदाई संस्था प्रशासकीय विभाग के साथ समन्वय करते हुए समाप्ति तिथि में वृद्धि हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें इन्वेंट्री प्रेषित कर हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को टाइम लाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विलंबित परियोजनाओं को लेकर बेहद सख्त रुख का प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील नौतनवा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय भवन के निर्माण में विगत एक माह में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता यूपीपीसीएल को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सहायक अभियंता यूपीआरएनएसएस को भी 15वें वित्त के माध्यम से एएनएम सेंटर के निर्माण में प्रगति न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बृजमनगंज के निर्माण में विलंब पर कार्यदाई संस्था सीएनडीएस पर पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी  ने कहा कि परियोजनाओं में विलंब कदापि स्वीकार्य नहीं है।

जिलाधिकारी  ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को शिलान्यास/लोकार्पण वाली परियोजनाओं की सूची जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, अधिशासी अभियंता जल निगम  आतिफ हुसैन सहित कार्यदाई संस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारी व विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें