कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा हेतु अर्चूवल बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा हेतु अर्चूवल बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सदर एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल सहित तीनों तहसीलों फरेन्दा, नौतनवा एवं निचलौल के एसडीएम, तहसीलदार व लेखपाल उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने राजस्व एवं निर्वाचन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी लेखपाल “स्वांतः सुखाय” की भावना से कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर ऐसी त्रुटि न हो जिससे समस्या उत्पन्न हो।

https://youtu.be/rMElu6CA6lg?feature=shared

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं; किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वर्तमान अंश निर्धारण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय ने खतौनी में अंकित खातेदार/सह-खातेदार के गाटों में अंश निर्धारण से संबंधित त्रुटियों/लोप अंश की जांच कर संशोधन, अंश निर्धारण, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के संदर्भ में ससमय समस्त कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने एसआईआर के तहत प्रकाशित ड्राफ्ट रोल का स्थलीय सत्यापन कर शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री को महत्वपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि यह कार्य कृषि विभाग के पोर्टल से किया जाना है, पर राजस्व विभाग की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। इसमें हो रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खतौनी में दर्ज खातेदार/सह-खातेदार कृषकों का स्थलीय सत्यापन कर किसान एवं गैर-किसान का स्पष्ट विभाजन करने, त्रुटिपूर्ण नामों को हटाने तथा ग्रीन, अम्बर एवं रेड लिस्ट के माध्यम से खातों का सही मैपिंग करने को कहा।

एसआईआर विशेष पुनरीक्षण के संदर्भ में जिलाधिकारी ने कहा कि ईआरओ और एईआरओ मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने हेतु 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने वाले मतदाताओं को जारी नोटिस स्वयं रिसीव कराकर पूर्ण विवरण प्राप्त करें। उनके द्वारा कटे एवं नए मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं के नामों की जांच कर सूची को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन बूथों पर एक ही अनुभाग संख्या अंकित है, उसकी जांच कर सही अंकन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, सदर एसडीएम जितेन्द्र सिंह, सदर तहसीलदार पंकज शाही, नायब तहसीलदार देशदीपक तिवारी सहित संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें