महराजगंज।जनपद महराजगंज लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बहोरपुर टोला बनकटवा में इस अभियान की शुरुआत चार–पांच दिन पूर्व की गई, जिसका उद्देश्य गांव की हर गली और हर मोहल्ले तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना रहा ग्राम प्रधान ने स्वयं अभियान की कमान संभालते हुए सफाई कार्य की निगरानी की अभियान के पहले दिन मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई गई।
इसके बाद क्रमवार तरीके से गांव की गलियों और मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कूड़ा इधर-उधर न फेंका जाए कूड़े को निर्धारित स्थान पर एकत्र कर उसका निस्तारण किया जाए।
नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया जाम नालियों से निकलने वाली गंदगी को हटाया गया सफाई के दौरान ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव भी कराया गया इससे मच्छरों और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।
ग्राम प्रधान ने बताया कि बरसात और मौसम परिवर्तन के समय स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है।
अभियान के तहत गांव के स्कूल, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र की भी सफाई कराई गई विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया पेयजल स्रोतों के आसपास विशेष साफ-सफाई की गई हैंडपंप और नलों के पास जमा गंदगी को हटाया गया।









