डीएफओ कंट्रोल नहीं कर पा रहे विभागीय कर्मचारी व जंगल का कटान!समाज सेवी ने लगाई गंभीर आरोप -दिया सीएम योगी को पत्र- कार्यवाही की मांग किया-आशीष चौरसिया की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष चौरसिया की रिपोर्ट-महराजगंज!जब विभाग के उच्चाधिकारी अपने ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व विभाग से संबंधित सुरक्षा को लेकर कंट्रोल न कर पाना तो बड़ा सवाल सिस्टम के लिए उठ जाता है ।इस तरह का एक मामला महराजगंज में भी उठ रहा है!

समाज सेवी ने दिया सीएम योगी को शिकायत पत्र:-जांच कराकर कार्यवाही की किया मांग –महराजगंज जनपद के समाजसेवी निवासी रम्हौली पकड़ी नौनिया सुभाषचन्द यादव गंभीर आरोप लगाते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र देकर जांच कराकर प्रभागीय वनाधिकारी महराजगंज सहित जिम्मेदार कर्मचारियो पर अवश्यक कार्रवाई की मांग किया है।

समाजसेवी सुभाष चन्द यादव ने लिखा है शिकायती पत्र में:-महराजगंज जनपद के सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज में विश्राम गृह पर लक्ष्मीपुर रेंज में नियुक्त उप प्रभागीय वनाधिकारी का अतिक्रमण है । विश्राम गृह को अपना आवास मान कर रह रहे हैं ।

अचलगढ़ बीट में कटान हुए पेड़ के संबध में भी शिकायत पत्र में लिखा-12 जनवरी 2026 की रात्रि में जिम्मेदार एक अधिकारी दबाव बनाकर मोटा एक सांखू का पेड़ कटवाकर फर्नीचर के एक दूकान पर भेज कर चिरान करा दिया।

जब इस प्रकरण की जानकारी डीएफओ को हुआ तो सुरक्षा टीम लगा दिया –अचलगढ़ बीट में हुए कटान की सूचना जब मिला तो वन सुरक्षा अधिकारी कलीम को जांच के लिए भेजा।लेकिन लकड़ी बरामद नहीं हुआ।चूंकि कटान कराने वाले जिम्मेदार बूट का बनवाकर जमीन के बराबर करवा कर मिट्टी से ढक दिया था। जिससे साक्ष्य मिट जाए।लेकिन जमीन के बराबर बूट मिट्टी से ढका हुआ मिल ही गया था। जिसकी जानकारी डीएफओ को दिया था।

समाजसेवी ने यह भी लिखा है सीएम को दिए शिकायत पत्र में -वन सुरक्षा अधिकारी जांच के बाद डीएफओ महराजगंज को जानकारी दिया।जिस पर डीएफओ महराजगंज लक्ष्मीपुर रेंज के विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ किया।पूछ ताछ में विभाग के लोगों ने जानकारी दिया।कटान हुए सांखू के पेड़ के संबध में।जिसमे एक जिम्मेदार स्थानीय विभाग के एक अधिकारी नाम सामने आया है । शिकायत कर्ता ने लिखा है सीएम योगी को दिए गए शिकायत पत्र में।

डीएफओ महराजगंज नहीं कर रहे कार्रवाई -बचा रहे विभागीय अधिकारी को:-शिकायत कर्ता समाज सेवी सुभाष चन्द ने सीएम योगी को दिए पत्र में यह भी लिखा है कि डीएफओ महराजगंज को इतना जानकारी होने के बाद भी लक्ष्मीपुर रेंज में हुए सांखू के मोटे पेड़ के बावजूद भी विभाग के एक बड़े जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई करने के बजाय बचाने में लगे हुए। ऐसे सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग में पेड़ की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।आखिर डीएफओ द्वारा कार्यवाही क्यों नहीं किया गया?

एजेंसी से जांच कराकर कार्यवाही की मांग:-समाज सेवी सुभाष चंद ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को दिए गए पत्र में लिखा है कि किसी स्वतंत्र एजेंसी को लगाकर लक्ष्मीपुर रेंज में कटान हुए पेड़ की जांच कराई जाए । जिससे कटान कराने वाले जिम्मेदार व व बचाव करने वाले विभाग के अधिकारी का पोल खूल सकता है।तभी सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग सुरक्षित रह सकता है ।

 

Leave a Comment

और पढ़ें