तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण में देखें छात्राओं ने सीखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज! क्षेत्र के सरदार पटेल इंटरमीडिएट कालेज सोंधी में छात्र छात्राओं को अनुशासित रखने के लिए तीन दिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण बुधवार को दिन में कालेज के प्रबंधक वतौर मुख्य अतिथि डाक्टर ओमप्रकाश के द्वारा समापन किया गया।

सरदार पटेल इंटरमीडिएट कालेज सोंधी कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जिसमे सेकड़ो छात्र -छात्राए शामिल हुए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक उपचार, कैंपिंग, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और अनुशासन सिखाया गया।जिले से आये स्काउट गाइड ट्रेनेर ने सभी बच्चो को प्रसिक्षित किया।

कालेज के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम मे बच्चो को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इसके साथ ही जिले से प्रसिक्षणकर्मियों को भी धन्य वाद ज्ञापित किया।

शशांक गुप्त (जिला स्काउट संगठन आयुक्त), देवानंद भारती, रितिक, रिया, श्याम जैस्वाल, आर पी चौधरी (प्रिंसिपल),सुरेंद्र, कृष्ण कुमार,योगेंद्र मिश्र, सीताराम समेत विद्यालय शिक्षक छात्र स्टाफ् उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें