महराजगंज। महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बी पैक्स के सचिव पकड़डिहा ने कम खाद मिलने को लेकर स्थानीय कोल्हुई थाना पर तहरीर देकर ट्रक समेत चालक पर कार्रवाई की मांग किया था । लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय चालक समेत ट्रक को छोड़ दिया।
बी पैक्स सचिव पकड़डिहा अगस्त मुनि एक तहरीर कोल्हुई थाना पर तहरीर दिया था । तहरीर में लिखा है कि 7 दिसंबर 2025 को रैंक प्वाइंट नकहा से चालान संख्या 4523 बुक संख्या 181से 750 बोरी यूरिया आनी थी ।
लेकिन ट्रक संख्या up 53 Et 8899से 729 बोरी यूरिया प्राप्त हुआ है ।शेष 21 बोरी यूरिया के बारे में ट्रक चालक मुन्ना पुत्र रघुबीर निवासी लोहरपुरवा थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर के द्वारा कोई सटीक जबाब नहीं दिया जा रहा है ।और न ही सही बात बता रहा है ।
उक्त ट्रक चालक का एकसड़वा चौराहा पर खाद उतारने का एक वीडियो भी वायरल है-ट्रक चालक बी पैक्स पकड़डिहा में पहुंचने से पहले गोरखपुर सोनौली हाइवे पर स्थित एक एकसड़वा चौराहा पर ट्रक से खाद भी उतार रहा है ।जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है ।चूंकि यही ट्रक चालक रैंक प्वाइंट नकहा से बी पैक्स पकड़डिहा के लिए लेकर यूरिया खाद चला था ।
जिसके संबध में बी पैक्स पकड़डिहा के सचिव ने अगस्त मुनि कोल्हुई थाना पर तहरीर कार्रवाई के लिए दिया था ।सचिव ने ट्रक समेत चालक को पुलिस को सौंपा था ।लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय चालक और ट्रक को छोड़ दिया।
कोल्हुई थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह का इस संबध में कहना है कि यह मामला पीसीएफ व कृषि विभाग का है ।इस पर कार्रवाई विभाग के लोग ही कर सकते हैं।









