धनेवा धनेई में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। विशेष समेकित विद्यालय धनेवा धनेई में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ओमप्रकाश पटेल जिला महामंत्री भाजपा और अमरनाथ पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा की उपस्थिति में कार्यक्रम में 10 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 10 व्हील चेयर लाभार्थियों को वितरित किया गया।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में अवगत कराया और आवेदन की प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारीदी।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें