बनग्राम के उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्रों का बनग्राम में खूला स्कूल -purvanchal bulletin चैनल का असर-अब नहीं जाना पड़ेगा चार किलोमीटर जंगल पार कर पढ़ाई करने – खिले चेहरे,https://youtu.be/f1lH_XycSnY?si=joCWXYNjmgPcQfpC

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज -जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनग्राम तिकोनिया में शासन के निर्देश पर लाखों लाख रूपए खर्च कर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल का निर्माण कराया गया था । जिससे बनग्राम के भी बच्चे पढ़ लिख शिक्षा की प्रमुख धारा से जुड़ सके।

दो वर्ष बना उच्च प्राथमिक स्कूल कबाड़ बना था-शासन के निर्देश पर स्कूल निर्माण के बाद प्राथमिक स्कूल संचालन शुरू करा दिया गया था।लेकिन उच्च प्राथमिक स्कूल दो साल निर्माण होने के बाद भी नहीं चालु हुआ ।

जिससे मजबूर हो कक्षा छह से लेकर आठ तक के छात्र छात्राओं लगभग चार किलोमीटर जंगल पार कर पढ़ाई करने जा रहे थे । जिससे काफी समस्या बना हुआ था।

Purvanchl bulletin channel पर वीते रविवार को प्रमुखता से खबर प्रसारित हुआ ।जिस बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज ने गंभीरता से लिया।

मंगलवार से उच्च प्राथमिक स्कूल का संचालन शुरू हो गया। जिससे बनग्राम के उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें