डीएम ने सीएम डैशबोर्ड सहित विकास कार्य का समीक्षा किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर में प्रगति अपेक्षित न होने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि विभाग प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अपेक्षित प्रगति को सुनिश्चित करे। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को भी तेज करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा करते हुए योजना के तहत चल रहे कार्यों में गति को तेज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को विद्यालयों से समन्वय बनाकर अग्रसारित कराने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए।बैठक मे डीडीओ  बी.एन. कन्नौजिया, पीडी  राम दरश चौधरी, उपायुक्त उद्योग  अभिषेक प्रियदर्शी, एआर कोऑपरेटिव  सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  कन्हैया यादव, बीएसए रिद्धी पांडेय, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें