डीएम व एसपी संयुक्त रुप से कोतवाली फरेंदा में जन शिकायत की किया सुनवाई-पारदर्शिता पूर्ण तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम व एसपी संयुक्त रुप से कोतवाली फरेंदा में जन शिकायत की किया सुनवाई-पारदर्शिता पूर्ण तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा कोतवाली फरेन्दा में जन शिकायतों की सुनवाई की गयी। जन शिकायतों के निस्तारण में पुलिस क्षेत्र प्रभारियों, राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल शिकायत को स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिससे कि शिकायत कर्ता को बार बार शिकायत करने का मौका न मिले। स्थानीय निस्तारण में गुण और दोष का भी सही आकलन किया जा सकता है।निस्तारण के समय पूर्व में रियाज खान फरेन्दा बुजुर्ग द्वारा की गयी शिकायत को टेलीफोन कर शिकायत निस्तारण की जानकारी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर एस डी एम फरेन्दा शैलेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक लेखपाल व शिकायत कर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें