मिशन शक्ति देवरिया पुलिस,थाना मदनपुर एंटीरोमियो टीम द्वारा 24 संदिग्ध व्यक्तियों को दिया चेतावनी -8 व्यक्तियों 170बीएनएसएस के तहत हुई कार्रवाई 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन शक्ति देवरिया पुलिस,थाना मदनपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा 24 संदिग्ध व्यक्तियों को दिया चेतावनी -8 व्यक्तियों 170बीएनएसएस के तहत हुई कार्रवाई

देवरिया । पुलिस अधीक्षक देवरिया देवरिया के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.10.2025 को थाना मदनपुर देवरिया के थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना की एंटीरोमियो टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों तथा बाजार में तैनात होकर चेकिंग की गईं।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों/छात्राओं के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़,अशोभनीय व्यवहार, पीछा करना व अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाना है एवं इन्हें जागरुक करना है जिससे वे निडरता के साथ सम्मानजनक तरीके से बाहर निकल सके।

इस अभियान में थाना की एन्टीरोमियो टीम सतर्कता के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और मौके पर ही कार्रवाई की। आज के अभियान के दौरान कुल 32 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

इनमें से 24 युवकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 08 के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

इस दौरान जनमानस को जागरूक करने के लिए पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रीय स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1930 एवं स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक

Leave a Comment

और पढ़ें