मिशन शक्ति फेज 05 ! महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम पंचायत सिंहपुर थरौली में पुरन्दरपुर की संयुक्त पुलिस महिलाओं को किया जागरूक-https://youtu.be/R8ypfSrx8Ck?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन शक्ति फेज 05 ! महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम पंचायत सिंहपुर थरौली में पुरन्दरपुर की संयुक्त पुलिस महिलाओं को किया जागरूक-https://youtu.be/R8ypfSrx8Ck?feature=shared

महराजगंज।महिलाओं के सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार हर तरह से प्रतिबध है ।महिलाओं पर किसी तरह का अत्याचार न हो । महिलाओं का प्रत्येक क्षेत्र उन्नति हो।महिला स्वावलंबी हो ‌। महिलाओं के सुरक्षा के प्रदेश सरकार हेल्पलाइन डेस्क सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं उपलब्ध कराई है ।जिसके संबध में पुलिस के संयुक्त टीम के द्वारा महिलाओं तमाम तरह से सुरक्षा कवच से जागरूक किया गया।

जनपद के पुरन्दरपुर थाना के पुरन्दरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को दिन में ग्राम पंचायत सिंहपुर थरौली में स्थित पंचायत भवन पर प्रधान रविकांत चौधरी की अध्यक्षता में गांव की सैकड़ों महिलाओं व बेटियों के मिशन शक्ति फेज 05 के तहत सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान में जागरूक करने के साथ ही पंपलेट उपलब्ध कराई गई।

थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज ग्राम सिंहपुर थरौली में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन कर थाना स्थानीय मिशन शक्ति टीम /एन्टी रोमियो टिम/साईबर क्राइम टीम द्वारा संयुक्त रूप से मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओ को विभिन्न महिला संबंधित अपराधों, और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गयी‌।

मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नं 1090,112,181,102,108, 1930 तथा 1098आदि के बारे में जानकारी दी गई साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायत समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में विशेष जानकारी से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें