मिशन शक्ति, जागरूक महिला #सीसी सड़क गुणवत्ता देख सीएम हेल्पलाइन पर किया फोन #रूका सीसी सड़क -Breaking news https://youtu.be/yClhMVzt4MM?si=JyoOV9_hoFS-HNhF

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन शक्ति, जागरूक महिला #सीसी सड़क गुणवत्ता देख सीएम हेल्पलाइन पर किया फोन #रूका सीसी सड़क -Breaking news https://youtu.be/yClhMVzt4MM?si=JyoOV9_hoFS-HNhF

मानक के विपरीत हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका
—मठिया ईदू हो रहा था सीसी सड़क निर्माण ग्रामीणों के विरोध के बाद,पहुँची पुलिस

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठियाईदू में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर सोमवार को ग्रामीण आक्रोशित हो कर निर्माण कार्य को रोक दिए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँची तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठियाईदू में पीडब्ल्यूडी सड़क से गांव तक आरसीसी सड़क निर्माण कार्य हो रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान ही एजिंग ( सड़क के किनारे की दीवार ) गिर गई।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य मे अनियमिता का आरोप लगा कर सड़क निर्माण कार्य बंद करा दिया। मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुरन्दरपुर पुलिस पहुँची, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों मुन्ना, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, बीरेंद्र गौतम, पिंटू प्रजापति, अच्छेलाल, गुलाब यादव , छट्ठू, श्यामकरन आदि का आरोप है कि सड़क निर्माण में अनियमितता की जा रही है।

घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग किया है।

इन सम्बंध में सहायक अभियंता (यूपी सिडिको) सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी। सड़क निर्माण में अनियमितता नही होने पाएगी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें