पुलिस लाइन महराजगंज के सभागर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस लाइन महराजगंज के सभागर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम का आयोजन 

महराजगंज 30 सितम्बर 2025, पुलिस लाइन महाराजगंज के सभागार में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें महिला शसक्तीकरण, जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान/उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली 14 महिला शक्तियों को मिशन शक्ति मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान, सहयोग एवं सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, और 181) और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में बिस्तर पूर्वक जानकारी दी गई।

इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित महिला शक्तियों के सराहनीय कार्य और कानूनी जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति का लक्ष्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें