मिशन शक्ति पेज 0.5 में इंटर की छात्रा श्रेया चौधरी बनी एक दिन के लिए संतकबीरनगर की एसपी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन शक्ति पेज 0.5 में इंटर की छात्रा श्रेया चौधरी बनी एक दिन के लिए संतकबीरनगर की एसपी

सैय्यद शफीकूरहमान की रिपोर्टसंतकबीरनगर।   उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे *मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज की कक्षा 12वीं की छात्रा श्रेया चौधरी पुत्री हृदयराम को एक दिन का सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

इस दौरान छात्रा द्वारा पुलिस कार्यालय संतकबीरनगर में जनसुनवाई की गयी ।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया।

तत्पश्चात छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0, पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला अपराधों से सम्बंधित कानूनी प्रावधान तथा 1090, 1930 व 112 डायल सेवा, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त किया, आश्वस्त किया कि महिलाएँ एवं छात्राएँ निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं/बालिकाओं में अपने जीवन में ऊंची उड़ान भरने के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना है।

जिससे वह समाज में एक सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज के साथ समान हिस्सेदारी से मिलकर विकसित समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें