परिषदीय स्कूल!वर्ष भर से गायब होकर भी गुरूजी ले रहे हर महिना वेतन:प्रधान अध्यापक से लेकर बेसिक शिक्षा विभाग को नहीं पता है गुरु जी का,लेकिन निकल जा रहा…https://youtu.be/UR50ZgYk7Jw?feature=shared
Breaking news up maharajganj letest: महराजगंज-गजेन्द्र नाथ पांडेय।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ज़हां एक तरफ परिषदीय स्कूल के शिक्षा व्यवस्था बड़े पैमाने पर सुधार करने में लगे हैं । जिससे गांव का प्रत्येक लड़का शिक्षा ग्रहण गांव के स्कूल में कर सके ।लेकिन साशन के मंशा पर पानी फेरने में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से लेकर कुछ शिक्षक जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं । जिसका नजारा महराजगंज में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में नियुक्त एक गुरु जी का शिक्षण कार्य को लेकर देखने को मिल रहा है
लक्ष्मीपुर क्षेत्र में नियुक्त परिषदीय स्कूल के शिक्षक का हाल:-क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय में मेरठ के रहने वाले प्रवीन कुमार की नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई है ।खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर तारकेश्वर पांडेय के आदेश पर 21अप्रैल वर्ष 2017 में क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में में संबंध कर दिया गया था।
खंड शिक्षा अधिकारी अगणित कुमार के आदेश पर मूल स्कूल पर वापस आए:-खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर अगणित कुमार की जब नियुक्ति लक्ष्मीपुर में हुई तो सबसे पहले क्षेत्र के स्कूलों में संबध शिक्षक का पता किया।पता जब चला की प्रवीन कुमार की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय पोखरभिंडा में है तो उन्होंने 19 अक्टूबर वर्ष 2022 में मूल विद्यालय पोखरभिंडा में आदेश देकर वापस ज्वाइन करा दिया
19/10/2022 में बीईओ लक्ष्मीपुर अगणित कुमार ने दूसरा आदेश भी जारी कर दिया-देखे,क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतरिहवा में श्रीबाबा मोहनदास लघु माध्यमिक विद्यालय स्थित है ।स्कूल प्रबंधकीय है ।लेकिन संचालन बेसिक शिक्षा परिषद से होने के कारण स्कूल में शिक्षक न होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर के द्वारा 19अक्टूबर वर्ष 2022 को प्रवीन कुमार को संबध कर दिया।जब की बेसिक शिक्षा के शिक्षक मोहम्मद जावेद इंचार्ज प्रधान अध्यापक थे इस विद्यालय पर । मोहम्मद जावेद की भी नियुक्ति लक्ष्मीपुर क्षेत्र किसी ग्राम पंचायत के बेसिक शिक्षा परिषद के ही स्कूल में है।शिक्षक प्रवीन कुमार भी जाकर पतरिहवा में ज्वाइन कर लिया।
आज भी प्रवीन कुमार का वेतन मूल विद्यालय पोखरभिंडा से बनता है:-शिक्षक प्रवीन कुमार का नियुक्त वर्ष 2016 पोखरभिंडा प्राथमिक विद्यालय से अब तक बेतन बनकर निकल रहा है ।लेकिन प्रवीन कुमार न तो वर्ष 2022 से अपने मूल स्कूल पर वापस आए।और न ही पतरिहवा में स्थित श्रीबाबा मोहनदास लघु माध्यमिक विद्यालय में पढ़ा रहे हैं । ऐसे सवाल बन रहा है आखिर कहां है प्रवीण कुमार शिक्षक जो विना स्कूल में उपस्थित पंज्जिका पर हस्ताक्षर व विना स्कूल पर आए प्रत्येक महिना उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से वेतन उठा रहे हैं
श्रीबाबा मोहनदास लघु माध्यमिक विद्यालय पतरिहवा के प्रबंधक अरविंद जायसवाल इस संबध में बताया:- प्रवीन कुमार वर्ष 2022 में संबध तो जरूर हुए थे । लेकिन वे तीन से चार ही दिन पतरिहवा में शिक्षण कार्य करने के लिए आए ।फिर तब नहीं आए ।जब कि एक वर्ष से अधिक हो गया है ।इस विद्यालय पर हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षक की नियुक्ति हो गई है । लेकिन प्रवीन कुमार मात्र तीन चार दिन ही शिक्षण कार्य किया है । इतना ही जानकारी है ।यह कहा पढ़ा रहे हैं कहां है हम नहीं बता पाएंगे।
ग्राम पंचायत पोखरभिंडा के प्रधान धीरेन्द्र कुमार चौधरी क्या कहां देखे-इस संबध में बताया की प्रधान पद का कार्यकाल चार वर्ष का बीत रहा है । लेकिन हम आज गांव स्कूल पर कभी नहीं देखे पढ़ाते हुए।और न ही हम उन्हें पहचानते हैं ।आज ही पता चला है कि ग्राम पंचायत में स्थित स्कूल पर यह भी नियुक्त हैं ।
बीईओ लक्ष्मीपुर पींगल राणा का भी देखें इस संबध में क्या कहा? इनका कहना है इस तरह की जानकारी आज पहली बार मिला है ।यह बड़ा जांच का विषय है । स्कूल के प्रधान अध्यापक से इस संबध बात कर प्रवीन कुमार के नियुक्ति से लेकर अब तक कहां है । जांच कर विभाग के उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट देकर आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा।









