महराजगंज: लक्ष्मीपुर ब्लॉक का वायरल घूस कांड वीडियो पर एक्शन शुरु, बयान दर्ज करने जिले से ब्लॉक पहुँचे अधिकारी-ब्यान दर्ज कराने के बाद बोला युवक-https://youtu.be/YU9bR3mdV-4?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज: लक्ष्मीपुर ब्लॉक का वायरल घूस कांड वीडियो पर एक्शन शुरु, बयान दर्ज करने जिले से ब्लॉक पहुँचे अधिकारी-ब्यान दर्ज कराने के बाद बोला युवक-https://youtu.be/YU9bR3mdV-4?feature=shared

लक्ष्मीपुर ब्लॉक में कोटा चयन प्रक्रिया में 20 हजार रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल होते ही इसे प्रमुखता से उठाया, इस मामले में अब जिले से अधिकारी आज ब्लॉक पर शिकायकर्ता का बयान दर्ज करने पहुँचे।

वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति कमलेश जैसवाल ने बताया की उन्हें आज मंगलवार को ब्लॉक पर उपस्थित होने का नोटिस मिला था।आज ब्लॉक पर जिले से आये अधिकारी DDO व एक अन्य अधिकारी की मौजूदगी में उनका बयान दर्ज किया गया है।कई बिन्दुओं पर उससे पूछताछ की गई।

कमलेश ने बताया की कुल सत्तर हजार रुपये दो किश्तों में ISB बृजानंद यादव को दिया था।जिसमे बीस हजार का वीडियो उसके पास है। वायरल वीडियो प्रकरण :जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें में साफ दिख रहा है कि एडीओ आईएसबी बृजानंद यादव 500-500 रुपये के नोट हाथ में लेकर कमरे में जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने रिपोर्ट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत ली।

प्रकरण बड़ा खुलासा-अब देखना है जांच टीम आरोपित अधिकारी को बचाता है या उसके पक्ष में..:इस पूरे मामले का वीडियो बनाने वाला व्यक्ति सिसवनिया विशुनपुर गाँव का रहने वाला कमलेश जैसवाल है। जिसने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उसने बताया की उसके गाँव में कोटा चयन होना था। जिसके लिए उसने लक्ष्मी आजीविका समूह के नाम से आवेदन किया। कुल पांच समूह के लोगों ने आवेदन किया। तभी ब्लॉक के एक कर्मचारी ने उसे मामले को सेटल कराने के लिए लेनदेन की बात किया। कि वो अधिकारी से मामले की पक्ष में रिपोर्ट लगाने को सेटल करा देगा। जिसके बाद से ही उसने पूरे मामले का वीडियो बनाना शुरु कर दिया। उसने बताया की पांच अगस्त को उसने बैंक से पैसा निकालकर ब्लॉक पर अधिकारी को दिया। जिसका वीडियो बनाकर उसने कैद कर लिया।

लोगों में बड़ी चर्चा;लोगों में बड़ी चर्चा है कि क्या इस भष्टाचार प्रकरण में अधिकारी के उपर कारवाई होकर जनता में जीरो टॉलरेंस का सन्देश दिया जायेगा या मामले को फाइलों में दबा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें