आरबीआई के सहयोग से छात्र होंगे डिजिटली साक्षर,महराजगंज इंटर कॉलेज को दिए 5 कंप्यूटर व 2 प्रिंटर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरबीआई के सहयोग से छात्र होंगे डिजिटली साक्षर,महराजगंज इंटर कॉलेज को दिए 5 कंप्यूटर व 2 प्रिंटर

महराजगंज।महराजगंज इंटर कॉलेज के बच्चे होंगे डिजिटली साक्षर-इस सन्दर्भ में लीड बैंक और आरबीआई के सहयोग से महराजगंज इंटर कॉलेज को सीएसआर के तहत 05 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किया गया। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर महराजगंज भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में लीड डिस्ट्रिक्ट बैंक और आरबीआई का निरंतर प्रयास है कि दोनों संस्थाएं अपने सामाजिक सरोकारों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें।

एलडीएम ने विश्वास जताया कि इस योगदान से विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक जितेन्द्र मोरे ने कहा कि डिजिटल संसाधन विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कंप्यूटर उपलब्ध कराने हेतु लीड बैंक और आरबीआई को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कंप्यूटर प्राप्त होने से छात्रों को कंप्यूटर ज्ञान दिया जा सकेगा। साथ ही इससे डिजिटली साक्षर भारत की अवधारणा को मूर्त रूप दिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें