थाना भटनी पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना भटनी पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

देवरिया ।पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना खामापर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 151/2025 धारा 137(2) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 61(2),65(1),87 बीएनएस व 5एल/6 व 11/12 पॉक्सो एक्ट तथा 66ई,67बी आईटी एक्ट से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त बीरगुन गुप्ता पुत्र चुमन गुप्ता साकिन धरहरा पोस्ट सिसई थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार को आज दिनांक 18.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर केरवनिया पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.07.2025 को वादिनी द्वारा थाना खामपार पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री एक लड़की(नाबालिग) के साथ कहीं चली गयी है।

इस संबंध में थाना खामपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 151/2025 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर पीड़िता की बरामदगी हेतु पुलिस टीमें गठित कर छानबीन शुरू की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.07.2025 को पीड़िता को बरामद कर लिया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त बीरगुन गुप्ता पुत्र चुमन गुप्ता साकिन धरहरा पोस्ट सिसई थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार का नाम प्रकाश में आया तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में धारा 61(2),65(1),87 बीएनएस व 5एल/6 व 11/12 पॉक्सो एक्ट तथा 66ई,67बी आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए विवेचना थाना भटनी को आवंटित हुई।

थाना भटनी पुलिस द्वारा अभियुक्त बीरगुन गुप्ता उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी थीं, जिसे आज गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें