डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित।शासन की मंशानुरूप करें योजनाओं का क्रियान्वयन:डीएम-रिर्पोट अर्जुन यादव देवरिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित।शासन की मंशानुरूप करें योजनाओं का क्रियान्वयन:डीएम-रिर्पोट अर्जुन यादव देवरिया

देवरिया।कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं राजस्व विभाग के कार्यक्रमों से संबंधित ‘सीएम डैशबोर्ड’ पर प्रदर्शित विभागों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में शत-प्रतिशत कार्य संपादन एवं रैंकिंग में सुधार हेतु निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन शासन की मंशानुरूप, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की उदासीनता से जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है, तो उसके उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के आधार पर जनपदों की रैंकिंग तय होती है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें, सीएम डैशबोर्ड पर अद्यतन आंकड़े समय से अपलोड करें और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर, मुख्य राजस्व अधिकारी जल राजन चौधरी, एसडीएम सदर, बरहज, रुद्रपुर सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें