मनमुटाव भूले दंपति, सचिव ने दिलाई साथ निभाने की सीख-रिर्पोट अर्जुन यादव देवरिया
देवरिया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा मध्यस्थता हेतु एक प्रकरण का निस्तारण माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया राम मिलन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में मध्यस्थ, अनिल कुमार सिंह के सहयोग से कराया गया।
सरकार बनाम सुनील निवासी मदनचक, थाना भाटपार रानी जिला देवरिया का प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय के माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी के समक्ष आया।
प्रकरण में प्रार्थिनी रेखा की शादी सुनील पुत्र उमेश यादव निवासी ग्राम मदनचक थाना भाटपार रानी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। । उसके पति के साथ मनमुटाव हो जाने के कारण दोनो अलग-अलग जीवन व्यतित करने लगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के विधिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम सेे प्रेरित होकर तथा मध्यस्थता अभियान से प्रभावित होकर दिनांक 13.08.2025 को रेखा पत्नी सुनील, निवासी मदनचक थाना, भाटपार रानी जिला देवरिया का प्रकरण कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में प्रेषित किया गया।
जिसे सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ, अनिल कुमार सिंह के सहयोग से उभयपक्षो को बुलाकर वार्ता कराकर दोनो पक्षो को उनके कर्तव्य व वैवाहिक जीवन के वचनो का बोध कराकर उनके मनमुटाव को दूर किया गया। सचिव ने कहा कि परिवार के साथ हर खुशी दुगनी हो जाती है।
सबसे बड़ा धन है परिवार,सबसे अमूल्य धन है माँ-बाप।दोनो पक्षकारो को एक साथ वार्ता कराने के उपरान्त दोनो ने स्वेच्छा से साथ-साथ रहने पर अपनी सहमती बना ली और उन्हे फिर से नई जिन्दगी शुरू करने की मंगल कामना के साथ विदाई दी गई।









