थाना सुरौली पुलिस के त्वरित कार्रवाई से गुमशुदा 02 बालक को 13 घण्टे के अन्दर किया गया सकुशल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना सुरौली पुलिस के त्वरित कार्रवाई से गुमशुदा 02 बालक को 13 घण्टे के अन्दर किया गया सकुशल बरामद

देवरिया। प्रियंका देवी पत्नी गुड्डू पासवान ग्राम बहोरवा थाना सुरौली जनपदे देवरिया द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरा पुत्र देवा पासवान व उसका दोस्त रोहित कुमार पुत्र रमेश राजभर ग्राम हरैया थाना सुरौली जनपद देवरिया जो दिनांक 27.07.2025 से कही चले गये है ।उक्त के संबंध में थाना सुरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 153/2025 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है ।

उपरोक्त गुमशुदा बालकों की खोजबीन हेतु थाना सुरौली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खोजबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बच्चों के फोटो को दिखाकर पुछताछ की जा रही थी ।

इसी क्रम में गठित टीम द्वारा उपरोक्त गुमशुदा बालक देवा पासवान एवं रोहित कुमार को महेन मंदिर थाना मदनपुर जनपद देवरिया से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को बुलाकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया।गुमशुदा बालकों के परिजनों द्वारा थाना सुरौली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें