थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारhttps://youtu.be/4gn8aEoLU1g?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारhttps://youtu.be/4gn8aEoLU1g?feature=shared

पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.07.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-729/2025 धारा 191(2),191(3),109(1),352,351(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त निर्भय चौरसिया पुत्र विकास चौरसिया निवासी बरईटोला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि वादी अखिलेश कुशवाहा पुत्र स्व0 अयोध्या कुशवाहा निवासी लंगड़ी देवरिया खास निकट बुद्ध मंदिर थाना कोतवाली जनपद देवरिया द्वारा थाना कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादी के भाई अमरेश कुशवाहा को दिनांक 24.07.2025 को सुबह पास के ही आरओ प्लान्ट पर मनीष जायसवाल व निर्भय चौरसिया के साथ अन्य दो-तीन व्यक्तियों द्वारा शराब पीने के लिए पानी मांगने की बात को लेकर विवाद करते हुए वादी के भाई को गोली मारकर घायल कर दिया गया जो गोली वादी के भाई के पैर में लगी । जिसका इलाज मेडिकल कालेज देवरिया में चल रहा है ।

उक्त तहरीरी सूचना पर थाना कोतवाली मु0अ0सं0-729/2025 धारा 191(2),191(3),109(1),352, 351(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है । घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारीगण द्वारा फारेसिंक टीम के साथ करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी शीघ्र कर ली जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें