एक चार पहिया वाहन से 684 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर, अनुमानित मूल्य 4 लाख रुपये) के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार,https://youtube.com/shorts/di_ugu-89tI?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” में थाना लार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

एक चार पहिया वाहन से 684 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर, अनुमानित मूल्य 4 लाख रुपये) के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार,https://youtube.com/shorts/di_ugu-89tI?feature=shared

पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.07.2025 को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुतावर इण्टर कालेज के पास से फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक चारपहिया वाहन वैगनार BR 28W 0944 से बिहार ले जायी जा रही 528 शीशी रायल ग्रीन प्रत्येक 375 ML, 72 शीशी रायल स्टेग प्रत्येक 375 ML व 84 शीशी रायल स्टेग प्रत्येक 750 ML हरियाणा निर्मित कुल 684 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर) व एक अदद नम्बर प्लेट UP 57AS 3454 (जो कि उक्त वैगनार का असली रजिस्ट्रेशन नम्बर है) के साथ 01 अभियुक्त सुहेल खान पुत्र अब्दुल सईद खान ग्राम शिवपुरी न्यू कालोनी चिलमापुर थाना खोराबार जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर व बरामद कुल 684 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल 288 लीटर) व चारपहिया वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-264/2025 धारा- 319(2), 318(4), 338, 336(3) BNS व धारा 60, 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Comment

और पढ़ें