स्कूल मर्जर व खाद तस्करी पर कांग्रेस नेता का धरना प्रदर्शन:राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उपजिलाधिकारी नौतनवा को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल मर्जर व खाद तस्करी पर कांग्रेस नेता का धरना प्रदर्शन:राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उपजिलाधिकारी नौतनवा को 

महराजगंज ।पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 23 जुलाई को नौतनवा तहसील परिसर में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह की नेतृत्व में हुआ।  फूल गली चौराहे से कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं का जुलूस नारा लगाते हुए तहसील परिसर में पहुंचा ।

तहसील की कार्य व्यवस्था तहसील को जाम करते हुए एक सभा के रूप में बदल गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र उप जिलाधिकारी नौतनवा के माध्यम से दिया जा रहा है।

शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा की जा रही है। न होने की दशा में तहसील में धरना देकर कामकाज ठप्प करने की बात की जाएगी।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख इबरार ईराकी पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी जिला मीडिया अध्यक्ष जयप्रकाश लाल जिला उपाध्यक्ष गंगाजल चौरसिया, राम नारायण चौरसिया राजन शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेश साहनी, यन्त्रीप्रसाद मौर्य,जिला पंचायत अनवर अली जिला महासचिव चंदन तिवारी जिला सचिव छोटकन प्रसाद पिंटू श्रीवास्तव, नूर आलम, कुंज बिहारी निषाद,मोहम्मद निजाम बबलू शर्मा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष विपिन सिंह, राकेश तिवारी,राम प्रताप ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष हरिराम मौर्य, उमेश साहनी,संतोष यादव प्रधान,नगर अध्यक्ष डेवा यादव अल्पसंख्यक अध्यक्ष निहाल ईराकी इसरार सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।

https://youtu.be/nYbFGzK2WNo?feature=shared

माग पत्र उप जिलाधिकारी नौतनवा ने लेकर सभी बिंदुओं पर पूरी कार्यवाही की घोषणा किया। जय प्रकाश लाल मीडिया चेयरमैन जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें