आजादी के बाद भी आवागमन को लेकर नहीं मिली आजादी! AIMIM ने सेमरहवां में पुल निर्माण के लिए, मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित जिला मुख्यालय पर दिया ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजादी के बाद भी आवागमन को लेकर नहीं मिली आजादी! AIMIM ने सेमरहवां में पुल निर्माण के लिए, मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित जिला मुख्यालय पर दिया ज्ञापन 

महराजगंज, 21 जुलाई 2025: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जिलाध्यक्ष सरवर खान नेतृत्व में महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सेमरहवां गांव में नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है।

यह गांव तीन तरफ से नदियों और एक तरफ से घने जंगल से घिरा है, जिसके कारण आजादी के 78 साल बाद भी यहां पुल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है। AIMIM ने इस क्षेत्र को अक्सर देश का सबसे पिछड़ा इलाका बताते हुए तत्काल पुल निर्माण की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो और क्षेत्र का विकास हो सके।

https://youtu.be/nYbFGzK2WNo?feature=shared

 

इस मौके पर इकबाल अहमद जिला महासचिव, हाफिज अली हसन जिला संगठन मंत्री, वसी अहमद अध्यक्ष सदर विधानसभा, साहेब आलम नगर अध्यक्ष, अफसर अली, महबूब आलम अध्यक्ष पनियरा विधानसभा, रमजान अली, रुहुल्लाह खान सभासद, सूरज गुप्ता जिला सचिव, रईस आलम, युनुस खान, सुबहान अली, सलीमुल्लाह खान, आफताब आलम, नन्द लाल, मयंक भारती, आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें