महराजगंज जनपद के आजीवन,कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता लालबाबू जायसवाल के निधन पर शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज जनपद के आजीवन,कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता लालबाबू जायसवाल के निधन पर शोक

 

लक्ष्मीपुर महाराजगंज । लक्ष्मीपुर बाजार के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता 93बर्षीय लाल बाबू जायसवाल की बीती रात लगभग 7:00 बजे निधन हो गया ।बताया जाता है कि लाल बाबू जायसवाल कांग्रेस पार्टी के लक्ष्मीपुर के ब्लॉक अध्यक्ष एवं साधन सहकारी समिति लक्ष्मीपुर के उपसभापति तथा लक्ष्मीपुर ब्लाक के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद पर भी असीन रह चुके हैं।

इतना ही नहीं लाल बाबू जायसवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ समाजसेवी एवं लोकप्रिय व्यक्ति थे और वे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह केसाथ निकटस्थ संबंध थे।इसके अलावा पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी से अच्छे संबंध रहे ।

https://youtu.be/nYbFGzK2WNo?feature=shared

इनके निधन का समाचार के बाद नौतनवा के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह मुन्ना सिंह कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट फरेंदा के पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट पूर्व जिला पंचायत सदस्य अहसन खान ग्राम प्रधान‌ तजेद्र पाल सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदा मोहन उपाध्याय यंत्री प्रसाद मौर्य छोटन प्रसाद गुप्ता तमाम दल के नेता उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

एक अन्य समाचार के अनुसार कांग्रेस के लक्ष्मीपुर ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष छोटन प्रसाद गुप्ता के ललाईन पैसिया आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालबाबू जायसवाल एक साधारण व्यक्ति नहीं थे बल्किकांग्रेस पार्टी के एक सजग प्रहरी के रूप में जाने जाते थे इतना ही नहींलाल बाबू जायसवाल की पहचान क्षेत्र में एक समाजसेवी एवं एक व्यवसाय के रूप में भी जाने जाते थे।

इसके अलावा कांग्रेस नेता सदा मोहन उपाध्याय ने कहा लालबाबू जायसवाल के निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा धक्का लगा है जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव राजन शुक्ला आबिद खान अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा सदानंद राय अरविंद पांडे पप्पू पांडे अम्रुल्लाह खान डॉक्टर ओम प्रकाश चौधरीउमेश उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें