दस दिन के अंदर दूसरी नील गाय की मौत!बना धुसवा कला चर्चा का विषय “आखिर इसी गांव में दूसरी बार नील गाय की मौत क्यों”?👈
महराजगंज जनपद के एक गांव में दस दिन के बीच में दूसरी नील के मौत को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बना है कि आखिर इसी गांव में दूसरी बार भी क्यों और कैसे नील गाय की मौत हुई है ?
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धुसवा कला में लगभग दस दिन के भीतर दो नील गाय की मौत हो गई है । पहली नील गाय की मौत को लेकर कुछ चर्चा नहीं हुई।
लेकिन बृहस्पतिवार को एक नील गाय की मौत धुसवा कला गांव मे हो जाने से गांव सहित क्षेत्र के तमाम गांव में चर्चा शुरु हो गया है कि आखिर इसी गांव में नील गाय की मौत क्यों हो रही है ?जो सवाल बनकर निकल रहा है ।
गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर सोहागी वरवा वन्यजीव प्रभाग! रुसवा कला गांव से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर जंगल है । लेकिन नील गाय निकल कर तरफ गांव की ओर आ रही है ।जंगल से निकलने के बाद तमाम गांव बीच में है ।
लेकिन मौत की घटना दूसरे गांव में नहीं हो रहा है । लेकिन धुसवा कला गांव में ही मौत हो रहा है।आखिर क्यों ? जिम्मेदार अधिकारी नील गाय की मौत को लेकर मौन पड़े हैं । लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जांच करें तो नील गाय के मौत के कारण का पता चल सकता है ।









