सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिपोर्ट-देवरिया उत्तर प्रदेश-जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों की आवश्यक बैठक आहूत की।

उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि न हो, इसके लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। जहां बार-बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक संकेतक एवं अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि का थाना-वार विवरण तैयार किया जाए तथा प्रत्येक सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु का ऑडिट भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता चल सके। जो भी कारण प्रकाश में आएं, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के लिए सड़क निर्माण से जुड़े विभाग, प्रशासन एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं 108 एंबुलेंस सेवा को भी पूरी तरह चौकस रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आमजन से यह भी अपील की है कि वे सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं, नियमों का पालन करें और अपने अमूल्य जीवन को किसी खतरे में न डालें। उन्होंने यह भी कहा कि यातायात नियमों का पालन से ही सड़क दुर्घटना को नियंत्रित किया जा सकता है, इसलिए जागरूक बने और नियमों का पालन करें बिना हेलमेट दो पहिया वाहन कदापि न चलाएं।

बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल जाटव, सहायक अभियंता पी. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें