
*थाना बनकटा पुलिस द्वारा 10.5 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री शिवप्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक- 21.03.2025 को थाना बनकटा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम दलन छपरा में स्याही नदी पर बने पुल के पास से 46 पुड़िया स्मैक कुल 10.5 ग्राम के साथ एक अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र परमानन्द सिंह निवासी अहिरौली बघेल उत्तर पट्टी थाना बनकटा जनपद देवरिया गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-48/2025 धारा -8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 31 हजार रुपए है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-*
मनोज सिंह पुत्र परमानन्द सिंह निवासी अहिरौली बघेल उत्तर पट्टी थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
*अभियुक्त मनोज सिंह का आपराधिक इतिहास-*
1-मु0अ0स0-131/2003 धारा- 147,323,504 भादवि0 थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
2- मु0अ0स0-409/2015 धारा- 307, 323, 324, 326, 34, 504, 506 थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
3- मु0अ0स0-42/23 धारा- 147,307,506 भादवि0 थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
4- मु0अ0स0-48/2025 धारा -8/21 NDPS ACT थाना बनकटा जनपद देवरिया ।
1. 46 पुड़िया स्मैक कुल 10.5 ग्राम जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 31 हजार रुपए है ।संत कबीरनगर मुन्नीलाल के मौत का खुला राज! पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त;https://youtu.be/JDpm4aio1fA?feature=shared इस खबर को भी पढ़ें









