संत कबीरनगर मुन्नीलाल के मौत का खुला राज! पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त;https://youtu.be/JDpm4aio1fA?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष ख़बर सैय्यद शफीकूरहमान की रिपोर्ट संत कबीर नगर। संत कबीर नगर मुन्नीलाल हत्या कांड के मामले में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने किया खुलासा

मुख्य आरोपी सहित एक महिला अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल, गाड़ी हटाने को लेकर बढ़ा था विवाद।

खलीलाबाद के बेलवानिया का रहने वाला था मृतक मुन्नीलाल मार्या



संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने मुन्नालाल मार्या हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि प्रहलाद मौर्या पुत्र रामकिशुन निवासी बेलवनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद को अवगत कराया गया कि 19 मार्च को लगभग 09 बजे रात्रि में वादी के लड़के मुन्नालाल(मृतक) के साथ सिरीश पुत्र प्रेमचंद उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद व अन्य के द्वारा रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के पीछे शराब के ठेके के पास शराब के नशे में मारपीट की घटना कारित की गई, जिसमें मुन्नालाल को गंभीर चोटे आई थी तत्काल उन्हे जिला अस्पताल संतकबीरनगर लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों द्वारा चोट की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया ।

जहाँ इलाज के दौरान मुन्नालाल की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई । वादी श्री प्रहलाद मौर्या उपरोक्त के तहरीरी सूचना के आधार पर 20 मार्च को थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 241/2025 धारा 191(2)/191(3)/105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त सिरीश पुत्र प्रेमचन्द निवासी मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर उम्र 25 वर्ष द्वारा बताया गया कि रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के पीछे शराब के ठेके के पास मुन्नालाल  पुत्र श्री प्रहलाद मौर्या निवासी बेलवनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर  उम्र 22 वर्ष (मृतक) के साथ शराब के नशे में गाड़ी साइड करने की बात को हाथापाई व गाली गलौज हो गयी ।

तत्पश्चात मुख्य अभियुक्त द्वारा फोन से परिवार सूचना दे दिया जिससे अन्य लोग भी आ गये तथा बगल में पड़े डण्डे व पैण्ट में पहने बेल्ट को निकाल कर उसे मारने लगे । इसी दौरान उसे ज्यादा चोट लग गयी औऱ वह गिर पड़ा । इस दौरान भीड़ लगने लगी तब गिरफ्तार अभियुक्त व अन्य लोग भाग
गिरफ्तार करने वाले पुलिसबल प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री पंकज कुमार पांडेय, उप निरीक्षक  ललितकान्त यादव, आरक्षी विशाल सिंह, आरक्षी आदित्य सिंह,महिला आरक्षी  पिंकी कुमारी, ड्राइवर अंतर्यामी त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें