रामपुर कारखाना पुलिस ने फरार चल रहे हत्या के वांछित आरोपी को दबोचा-गीरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया

*थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

थाना रामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलुअही उर्फ मुण्डेरा में दिनांक 10.03.2025 को दीनबन्धु सिंह पुत्र शत्रुधन सिंह निवासी मुण्डेरा उर्फ बलुअही थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया आदि द्वारा आपसी कहा-सुनी के दौरान रामू यादव पुत्र रामअशीष यादव निवासी नौतन हथियागढ़ बैजू टोला थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को लाठी डण्डे आदि से मारने पीटने के संबंध में रामू यादव उपरोक्त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रामपुर कारखाना में मु0अ0सं0 060/2025 धारा- 191(2),115(2), 351(3),110 बी0एन0एस0 का अभियोग दीनबन्धु सिंह पुत्र शत्रुधन सिंह निवासी मुण्डेरा उर्फ बलुअही थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया सहित कुल 05 अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है ।



विवेचना के क्रम में मेडिकल रिपोर्ट व चिकित्सक के बयान आदि के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 109(1) बी0एन0एस0 की बढ़ोतरी की गयी । 

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.03.2025 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त दीनबन्धु सिंह उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जुड़ावन तिराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवरिया भेजा गया ।



*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1.दीनबन्धु सिंह पुत्र शत्रुधन सिंह निवासी मुण्डेरा उर्फ बलुअही थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया ।

*

शासन की मंशानुरूप भव्यता के साथ हो आयोजन:नोडल अधिकारी यह भी पढ़ें खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें