सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भावभीनी विदाई, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज उत्तर प्रदेश। ब्लॉक फरेंदा के आई.ए.एस.आई. सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष विनीता चौधरी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विनीता चौधरी एवं कोषाध्यक्ष श्यामविभा शुक्ला ने कहा कि आंगनबाड़ी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता है, ताकि विभागीय स्तर पर होने वाली मनमानी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों एवं महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करने वाली कार्यकत्रियों का सेवानिवृत्त होना संगठन के लिए भावुक क्षण है।

वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हो रही कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, मेहनत और सेवा भावना से नई पीढ़ी की कार्यकत्रियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त कार्यकत्रियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह में राजवंती, अरुनावती, लालमती, प्रभा जोशी, प्रभावती, शशिकला, शशिकला वर्मा एवं सुशीला देवी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आशिला मालवीय, श्यामविभा शुक्ला, भारती सिंह, लक्ष्मी, ललिता पाण्डेय, मुन्नी चौधरी, ममता राय सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें