प्रदेश सरकार का नवनिर्माण में नौ वर्ष पूर्ण-विविध कार्यक्रम का आयोजन-देखिए किसने क्या क्या?..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन पंचायती राज और नगर विकास विभाग द्वारा जनपद में विगत नौ वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सूचना विभाग की ओर से नामित लोक कलाकार राजाराम भारती, कैलाश रसिया और सुनीता यादव ने लोक गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया।

जिला पंचायतीराज अधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत नौ वर्षों में जनपद ने नव निर्माण के कई नए अध्याय लिखे हैं। इसमें एक पन्ना पंचायतीराज विभाग का भी है। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों निरंतर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ नव निर्माण के भी अनेक कार्य हुए हैं।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3004 इस भी खबर को देखिए

इसमें जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विरासत वृक्षों का संरक्षण और उनका सुंदरीकरण विशेष रूप से उल्लेखनीय है। अबतक 350 से अधिक ग्राम पंचायतों में विरासत वृक्षों को संरक्षित किया जा चुका है। विभाग का प्रयास इस अभियान के द्वारा वृक्षों के संरक्षण के साथ इनसे जुड़ी धरोहर को सहेजना है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता की दिशा में व्यक्तिगत शौचालय योजना में जनपद ने मील का पत्थर स्थापित करते हुए 09 वर्षों 94 हजार से अधिक शौचालय बनाए हैं। इसी प्रकार समस्त 882 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालय से आच्छादित किया गया है। साथ ही 176 ग्राम पंचायतों में मॉडल सामुदायिक शौचालय भी निर्मित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि विगत नौ वर्षों में जनपद में ग्राम पंचायत सचिवालयों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से लोगों को आवश्यक सेवाएं ग्राम सचिवालयों पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3001 इस खबर को भी देखिए

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में लर्निंग सर्विस सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा ताकि गांवों में लोगों तक शिक्षा की पहुंच को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा गांवों स्थापित विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित भवनों का कायाकल्प कार्य भी पंचायतीराज विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जिला पंचायतराज अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और  मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप गांवों को निर्मल और आधुनिक बनाने के लिए पंचतीराज विभाग कृत संकल्पित है।अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष अभियान में नगर विकास विभाग ने बेहद अहम भूमिका का निर्वहन किया है। पिछले नौ वर्षों में जनपद ने नगर विकास की दिशा में कई अहम पड़ाव पार किए हैं। पिछले नौ वर्षों में मॉडर्न वेडिंग जोन हो या कर पथ उद्यान और लोहिया पार्क जैसे उद्यान नगर पालिका परिषद् महराजगंज का कायाकल्प सबने देखा है। पिछले नौ वर्षों में नगर पालिका क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है। इसके साथ–साथ पीएम आवास (शहरी) और पीएम स्वनिधि योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आया है। वर्तमान में भी अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं। इसमें जल निकासी व्यवस्था, सड़कों का निर्माण, टैक्सी स्टैंड जैसे निर्माण कार्यों से जनपद को लगातार बेहतर करने का प्रयास नगर विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराना है, बल्कि लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता लाभ को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है और इस पूरे आयोजन का उद्देश्य आमजन को सरकार के प्रयासों से अवगत कराना है।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक आनंद उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता के महत्व के विषय में बताया। इनके अलावा राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने लोगों ने विभागीय कार्यों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह ने किया।

पुरन्दरपुर पुलिस, गैंगेस्टर के अभियुक्त के द्वारा अपराध से अर्जित तीन लाख बानबे हजार सात सौ पैंतीस रूपए का वाहन कुर्क कर किया जब्त-देखिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर मिशन शक्ति के तहत कई लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम के अंत में पंचायतीराज विभाग और नगर पालिका परिषद् महराजगंज के कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें