प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित किया गया चौपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित किया गया चौपाल-वीबी–जी राम जी को लेकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को किया जागरूक।शासन की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं को लेकर किया जागरूक 

 

ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण करें अधिकारी: जिलाधिकारी

महराजगंज! जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता सांसद आदर्श ग्राम हरिहरपुर में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आपके द्वार के तहत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मेरे साथ सभी जिलास्तरीय अधिकारी आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए उपस्थित हैं। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हीं के गांव और घर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के निर्बाध लाभ को सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीणों को भी जागरूक होना चाहिए, जिससे न सिर्फ वे योजनाओं का लाभ उठा सकें बल्कि आवश्यक प्रक्रिया को भी समझें। इससे न सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी बल्कि योजनाओं से वास्तविक लाभार्थी लाभान्वित हो सकें!जिलाधिकारी ने चौपाल में जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि अब भारत सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर वीबी–जी राम जी योजना को लॉन्च किया जा रहा है। इस योजना में अब ग्रामीणों को 125 दिन का न्यूनतम रोजगार प्राप्त होगा, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य अब केवल रोजगार न देकर आजीविका को सृजित करना है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में आधारभूत संरचना का विकास करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयुष्मान योजना के निर्माण को लेकर विशेष अभियान संचालित है। इस योजना के तहत लोगों को 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिलता है, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।

जिलाधिकारी  ने फॉर्मर रजिस्ट्री के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि कृषक बंधुओं को आगामी समय में कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही उपलब्ध होगा। इसलिए सभी से अनुरोध है कि अपने नजदीकी पंचायत भवन पर जाकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। जो भी नए मतदाता निर्वाचक नामावली शामिल होना चाहते हैं, फॉर्म 06 भरकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करा सकते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना और इसके लाभों को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस योजना में उपभोक्ता को 1.08 लाख रुपए तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अलावा पीएम सूर्यघर से न सिर्फ बिजली का बिल कम होता है, बल्कि उपभोक्ता अधिक बिजली को ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर बेहद लाभकारी योजना है। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि गांवों में लंबित प्रकरण समयबद्ध तरीके से निस्तारित हों। उन्होंने लंबित योजनाओं को भी अभियान चलाकर पूर्ण करने हेतु निस्तारित करने का निर्देशित किया। मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु कार्यस्थल पर सूचना पट्ट अवश्य लगाएं।

इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र भी वितरित किया। जिलाधिकारी  ने केशव पुत्र प्रियंका भारती व विक्रम पुत्र रानी का अन्नप्राशन किया और नेहा पत्नी मनोज व किरण पत्नी अमरजीत का गोद भराई संस्कार किया।

चौपाल में 225 से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच हुई और दवा वितरण किया गया। 16 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। 64 लोगों की अलग–अलग जांच की गई। 80 पशुओं को कृमिनाशक दवा का वितरण किया गया। 04 लोगों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई। पीएम सूर्यघर के 13 आवेदन कराए गए। पूर्ति विभाग द्वारा 25 नए यूनिट जोड़ने का काम चौपाल में किया गया। अन्य योजनाओं से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

हरिहरपुर ग्राम पंचायत में कुल 753 परिवार हैं। 908 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है। किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। 672 का पात्र गृहस्थी और 136 का अंत्योदय कार्ड बन चुका है। इसी प्रकार निराश्रित महिला, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अलग अलग योजनाओं का लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक  रामदरश चौधरी ने किया। विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों ने अपने–अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद , एसडीएम सदर  जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी  कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी  प्रभाकर मणि त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा  राहुल सागर सहित जनपद से अन्य अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें