महराजगंज।पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा में ठगी का अनूठा मामला सामने आया है। पत्नी ने तहरीर पुलिस को देकर साधु/ जोगी के विरुद्ध दो लाख सत्तर रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
ग्राम पंचायत एकमा लक्ष्मीपुर निवासी गीता देवी ने पुरन्दरपुर थाने में तहरीर देकर कहा कि कहा है कि उनका पति बालमुकुंद जायसवाल शादी के कुछ ही वर्ष बाद घर से गायब हो गए थे। करीब 35 वर्ष बाद अचानक एक जनवरी 2026 को योगी,साधु सन्त की वेशभूषा में लक्ष्मीपुर पहुँचे।
घर के सभी लोग काफी खुश हुए। बालमुकुंद मात्र तीन दिन रहे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से ढाई लाख रुपये यह कह कर मांगा कि वह एक यज्ञ कलकत्ता में करा रहे हैं। जिसमें ज्यादा खर्च लग रहा है।
https://purvanchalbulletin.com/archives/2986 इस खबर को भी पढ़ें
यज्ञ के बाद उन्हें 45 लाख रुपये मिलेंगे। जिसे परिजनों को सौंप दिया जायेगा। पति के झांसे में आकर गीतादेवी और उसके पुत्र गोविंद, बहु रेनू ने रिस्तेदारों और आसपास के लोगों से सहयोग लेकर दे दिया गया। कुछ दिन बाद पुनः बीस हजार रुपये और मोबाइल में भेजा गया।

कुल मिला कर दो लाख सत्तर हजार रुपये पाने के बाद वर्तमान में योगी/साधु बालमुकुंद ने मोबाइल बंद कर लिया है। अब उनका कहीं पता नही चल रहा है। थकहार कर पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया। तहरीर देकर पीड़िता ने कार्यवाही की मांग किया है।
इस सम्बंध में पुरन्दरपुर थाना निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की गहन जांच की जा रही है।









