घर से बुलाकर मौत की सजा दे देना फरेंदा कोतवाली में बना ट्रेंड-आदित्य चौरसिया के बाद आया दूसरा अरविंद चौधरी के हत्या का मामला-पांच पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया गांव के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद गांव के ही कुछ युवकों ने युवक को घर से उठा लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को हमलावर हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार की देर रात कुछ युवक उसके घर पहुंच गए और उसे बहला फुसलाकर उठा ले गए, इसके बाद उन्होंने अरविन्द की जमकर पिटाई की परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने उसे गंभीर हालत में हाईवे के किनारे फेंक दिया।

मां का कहना है हत्यारों को कोई डर नहीं है उनके बेटे के मारने के बाद भी हत्यारों ने खुद बताया की मैंने ही मारा है वह बेहोश है घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल अरविन्द को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया-युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें