गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में जिन कार्यदाई संस्थाओं द्वारा निमार्ण कार्यों में शिथिलता बरती गई है तथा समय से पूर्ण नही कर पा रहे हैं उन कार्यदाई संस्थाओं के प्रति सुसंगत कार्यवाही हेतु पत्र जारी किया जायेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो निर्माण कार्य मार्च में पूर्ण होने है उसे हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण किया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था यू0पी0आर0एन0 एस0एस, यू0पी0 सिडिको, यू0पी0पी0 सी0एल0,सी0एण्ड0डी0एस0, पुलिस आवास निगम, राज्य सेतु निगम के कार्य शिथिल होने पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
लोक निर्माण प्रान्तिय खण्ड, निमार्ण खण्ड की कुल 39 सड़क परियोजनाओं में 13 परियोजनाओं पर प्रगति कार्य चल रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण,जल निगम,वन विभाग के कार्यो पर भी कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी,पी डब्लू डी प्रान्तीय एवं निर्माण अधिशाषी अभियंता,इण्डो नेपाल बार्डर, तथा सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिशासी अभियंता एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।









