संपूर्ण समाधान दिवस नौतनवा में आए जिलाधिकारी के समक्ष एक सौ चार जनशिकायत-देखिए सुनवाई में निस्तारण व निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्या, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश-  महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील नौतनवा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 104 मामलों/ जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही 11 प्रकरणो को निस्तारित कर दिया गया। शेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही हेतु समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के प्रकरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी समय और गुणवत्ता का ध्यान रखें। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं। शिकायतों के निस्तारण की निगरानी अधिकारी स्वयं करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं को क्रियान्वयन प्रभावी रूप से कराये।

जिलाधिकारी के समक्ष जन शिकायतों में राजस्व व पुलिस,नगर पंचायत एवं जिला पूर्ति विभाग तथा विद्युत से संबंधित रहा।

संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ,डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सी एम ओ नवनाथ प्रसाद, डी डी ओ भोला कन्नौजिया,तहसीलदार कर्ण सिंह, सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी  कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, डीपीआरओ  श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें